ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर के किच्छा में शादी को लेकर एक युवती के हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ने का मामला सामने आया है। युवती अपने पड़ोस में रहने वाले युवक से शादी करना चाहती थी…लेकिन युवक के इनकार के बाद उसने गुस्से में यह कदम उठा लिया। हालांकि समय रहते लोगों ने उसे नीचे उतार लिया और बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि हल्द्वानी बाईपास के पास रहने वाली युवती का पड़ोस के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। युवती काफी समय से युवक से शादी करने की बात कह रही थी। आरोप है कि युवक पहले उसे शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ के घोटाले बाजों को हाईकोर्ट से नहीं राहत….

शनिवार रात युवक के इनकार के बाद दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद युवती ने शादी करने की जिद पकड़ ली।

बताया गया कि अगले दिन सुबह युवती रेलवे लाइन के पास लगे हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गई। उसे पोल पर देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  SSP ऑफिस में हंगामे के बाद गरमाई सियासत, बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा

लोगों ने युवती को काफी देर तक समझाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ने के दौरान युवती बिजली के तारों की चपेट में नहीं आई। अगर ऐसा होता तो गंभीर हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों की सतर्कता से समय रहते स्थिति संभाल ली गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है।