चमोली: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NMOPS) ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 13 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा इसमें चमोली जिले से करीब एक हजार कर्मचारी और शिक्षक शामिल होने की तैयारी में हैं।
गौचर में NMOPS की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष मोहन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री आवास कूच को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। संगठन ने जिले के सभी विकासखंडों को 100-100 कर्मचारी और शिक्षकों की भागीदारी का लक्ष्य दिया है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य से जुड़ा विषय है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिगम्बर सिंह नेगी ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा की गारंटी है…उन्होंने सभी कर्मचारियों से आंदोलन में एकजुट होकर शामिल होने की अपील की।NMOPS जिलाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा कर्मचारियों के भविष्य और सम्मान से जुड़ा है उन्होंने कहा…कि अब सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करना होगा।
जिला मंत्री सुरेंद्र भगत ने कहा कि यह किसी एक विभाग या कर्मचारी का आंदोलन नहीं है…बल्कि सभी कर्मचारियों की साझा मांग है उन्होंने कहा कि हर विकासखंड से अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी से आंदोलन को मजबूती मिलेगी।
बैठक में संगठन की आगे की रणनीति, जनसंपर्क अभियान और विकासखंड स्तर पर कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
बैठक में महिपाल सिंह चौहान, दिनेश बधानी, नरेंद्र कुंवर, राजेंद्र चंद्र कंसवाल, भोला दत्त सिरसवाल, गजेंद्र बिष्ट, शिव दर्शन सिंह नेगी, पानू चौहान, अल्का शाह, सुनील राज, संजय बिष्ट और लक्ष्मी कंडारी समेत कई कर्मचारी और शिक्षक नेता मौजूद रहे।
