ख़बर शेयर करें -

लक्सर, हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में एक फौजी के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। चोर घर से करीब 28 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 90 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि मुंडाखेड़ा कला निवासी नवीन भारतीय सेना में तैनात हैं और इस समय केरल में ड्यूटी कर रहे हैं। घर पर उनके पिता प्रेम सिंह मौजूद थे।आधी रात को चला चोरी का पताजानकारी के अनुसार, 30 अगस्त की रात प्रेम सिंह करीब 11 बजे सो गए थे। रात लगभग डेढ़ बजे उनकी आंख खुली तो घर के कमरों की लाइट जल रही थी। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।जांच करने पर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 90 हजार रुपये गायब मिले। चोरी का पता चलते ही प्रेम सिंह ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।छत के रास्ते घर में घुसे चोरप्रारंभिक जांच में सामने आया है…कि चोर छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए थे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है पुलिस यह पता लगाने में जुटी है…कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और चोरी के बाद वे किस रास्ते से भागे।लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी के मुताबिक, मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मिलने जा रही बड़ी सौगात, हजारों मरीजों को होगा सीधा फायदा