ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग में हाल ही में किए गए बड़े पैमाने पर तबादलों के बावजूद कई कर्मचारी अब तक नई जगह पर ज्वाइन नहीं कर पाए हैं। कई मामलों में तबादला आदेश जारी होने के करीब एक महीने बाद भी कर्मचारी पुरानी तैनाती पर ही बने हुए हैं इससे विभाग के तबादला आदेशों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं।

वन विभाग ने कुछ समय पहले कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबी तबादला सूची जारी की थी। बताया गया था कि लंबे समय से स्थानांतरण की मांग कर रहे कर्मचारियों को उनकी जरूरत और विभागीय व्यवस्था के अनुसार नई जगह तैनाती दी जाएगी। लेकिन कई स्थानों पर आदेश लागू नहीं हो सके।

मुख्यालय ने जारी किया पत्रनई तैनाती नहीं लेने वाले कर्मचारियों के मामलों की जानकारी मिलने के बाद वन मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर तबादला आदेशों का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार की टेंशन ... चार हजार अतिक्रमणकारियों पर बेदखली का बना खतरा...

अधिकारियों से कहा गया है…कि जिन कर्मचारियों का स्थानांतरण हुआ है…उन्हें जल्द नई तैनाती के लिए भेजा जाए।हालांकि मुख्यालय की ओर से पत्र भेजे जाने के बाद भी कई मामलों में स्थिति में खास बदलाव नहीं आया है। कुछ कर्मचारियों के अब तक नई जगह ज्वाइन नहीं करने की जानकारी सामने आ रही है।

कर्मचारियों को रिलीव नहीं करने की भी शिकायततबादला आदेशों के लागू नहीं होने के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। कुछ मामलों में नई जगह भेजे गए कर्मचारियों के स्थान पर दूसरे कर्मचारियों के नहीं पहुंचने की बात सामने आई है वहीं अधिकारियों पर कर्मचारियों को पुरानी तैनाती से रिलीव नहीं करने के आरोप भी हैं।इस वजह से तबादला सूची में शामिल कर्मचारी नई पोस्टिंग पर ज्वाइन नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल का हाईकोर्ट अब हल्द्वानी में! सरकार ने लामाचौड़ की जमीन को दी मंजूरी

आदेश नहीं मानने पर कार्रवाई की चेतावनीवन मुख्यालय के CCF मानव संसाधन पीके पात्रो ने कहा कि अभी भी कुछ कर्मचारी तबादला आदेश के अनुसार नई जगह पर तैनात नहीं हुए हैं। इसी कारण संबंधित डिवीजनों को पत्र भेजकर आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर संबंधित अधिकारी तबादला आदेशों का पालन नहीं कराते हैं…तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।अब देखना होगा कि वन मुख्यालय के निर्देश के बाद लंबित तबादलों पर कब तक अमल होता है और सभी कर्मचारियों को उनकी नई तैनाती पर भेजा जाता है।