देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में करीब 17.80 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया…इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था और सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े कई विकास कार्य शामिल हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए लगातार काम कर रही है…उन्होंने बताया कि बेहतर सड़क, मजबूत बुनियादी सुविधाएं और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं तेजी से आगे बढ़ाई जा रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
