ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं…राज्य के कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :: पौष मास के पहले रविवार से हुआ कुमाऊँ में बैठकी होली का आगाज

मौसम विभाग के अनुसार, लगातार बारिश के कारण कुछ इलाकों में भूस्खलन, सड़कें बंद होने और बिजली-पानी की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

प्रशासन ने नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के आसपास नहीं जाने और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी है…साथ ही किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बार काउंसिल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब