दिल्ली: उत्तराखंड बार काउंसिल से जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और बार काउंसिल ऑफ इंडिया से जवाब तलब किया है…यह मामला परिषद के कुछ निर्वाचित सदस्यों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया।याचिका में कहा गया है…कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद बार काउंसिल की संरचना में बदलाव किया गया…जिसे याचिकाकर्ताओं ने नियमों के विपरीत बताया है। उन्होंने इस बदलाव पर अदालत से हस्तक्षेप की मांग की है।सुप्रीम कोर्ट ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। अब अगली सुनवाई में अदालत दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगी।
