ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक जल्द ही नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी…इस बैठक में संगठन की मौजूदा गतिविधियों की समीक्षा के साथ आने वाले कार्यक्रमों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का दूसरा चरण शुरू, बूथ स्तर पर होगी सुनवाई

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय नेतृत्व के शामिल होने की उम्मीद है…संगठन को और मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।

इसके अलावा, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की तैयारियों और आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार युवक को सड़क से घाट तक पीटती रही भीड़ VIDEO वायरल

पार्टी बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सुझाव लेकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर सकती है।