ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 6 अगस्त, गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर और चमोली जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 5 अगस्त की रात से बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है जो 6 अगस्त तक जारी रह सकती हैं। देहरादून, बागेश्वर और चमोली में सबसे अधिक बारिश होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आज भी बंद रहेंगे समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय…. जिलाधिकारी ने भारी बारिश के चलते किया अवकाश घोषित….

इसी वजह से इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है…जबकि राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।7 और 8 अगस्त को भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा बना हुआ है।प्रशासन ने आपदा की आशंका को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स की तैयारी, अग्निवीरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

संवेदनशील क्षेत्रों में एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल पहले से तैनात हैं। अधिकारियों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है।बारिश और भूस्खलन के चलते प्रदेश में 5 अगस्त की शाम तक 100 से अधिक सड़कें बंद होने की जानकारी सामने आई है…इन्हें खोलने का कार्य लगातार जारी है।