ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार: में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया…इस अवसर पर उन्होंने कुछ कांवड़ यात्रियों को सम्मानित कर उनका उत्साह भी बढ़ाया।मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्ग पर बनाए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों से चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर भोजन परोसा तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए हैं…उन्होंने सभी विभागों के समन्वय से यात्रा को सफल बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान यात्रा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित नियमों का पालन करने और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: सोसायटी फॉर माउंटेन डेवलपमेंट एंड कंजर्वेशन एसएमडीसी द्वारा किया गया पौधारोपण