रुद्रप्रयाग : चारधाम यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए रुद्रप्रयाग में बड़ी सड़क परियोजना लगभग पूरी हो गई है ऋषिकेश-बदरीनाथ और केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली 900 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है…इसके साथ बन रहा 200 मीटर लंबा पुल भी अंतिम चरण में है।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि पुल का निर्माण 31 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है…इसके बाद पुल की मजबूती और सुरक्षा की जांच की जाएगी सभी तकनीकी परीक्षण सफल होने के बाद ही इसे वाहनों के लिए खोला जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल रुद्रप्रयाग शहर से होकर गुजरने वाले वाहनों की वजह से अक्सर लंबा जाम लग जाता है नई सुरंग और पुल शुरू होने के बाद ट्रैफिक का दबाव कम होगा, यात्रा का समय घटेगा और बदरीनाथ व केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा मिलेगी।
प्रशासन का कहना है कि यह परियोजना सिर्फ सड़क संपर्क तक सीमित नहीं है…बल्कि चारधाम यात्रा की व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। आपातकालीन स्थिति में राहत और बचाव कार्य भी तेजी से किए जा सकेंगे परियोजना पूरी होने के बाद स्थानीय लोगों को भी जाम की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
