देहरादून : उत्तराखंड में लगातार बारिश की चेतावनी के बीच कई जिलों में एहतियात के तौर पर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 23 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है 19 और 20 जुलाई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून, नैनीताल और टिहरी में 20 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है
मौसम विभाग ने बताया है…कि 21 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 22 और 23 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत कई पर्वतीय जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।
लगातार हो रही बारिश के कारण कई पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं…कुछ सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हुआ है प्रशासन ने लोगों से मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लेने और बिना जरूरी काम के यात्रा से बचने की अपील की है।
