देहरादून : मसूरी क्षेत्र में युवक का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवती समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक सुमित पाल 8 जुलाई 2026 से लापता था 14 जुलाई को उसका शव मसूरी के हाथीपांव रोड स्थित नाग मंदिर के पास जंगल में मिला था पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया शव काफी समय तक जंगल में पड़े रहने के कारण खराब हो चुका था और उसे जंगली जानवरों ने भी नुकसान पहुंचाया था।
मृतक की बहन ने अपनी शिकायत में बताया कि सुमित का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था परिवार का आरोप है कि सुमित की हत्या की गई है और इस मामले में युवती समेत दो लोगों की भूमिका हो सकती है परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है…कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है…अब सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी
