ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : उत्तराखंड के ऋषिकेश में दो अलग-अलग संदिग्ध मौतों के मामले सामने आए हैं पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है…पहली घटना श्यामपुर इलाके की है। यहां 50 वर्षीय एक व्यक्ति अपने घर के कमरे में मृत मिले। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की…लेकिन घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों के अनुसार, मृतक पहले नशा मुक्ति केंद्र में रह चुके थे और कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है
दूसरी घटना योगनगरी रेलवे स्टेशन के पीछे की है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला…जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी जा रही है शव के पास ऐसा कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला…जिससे उसकी पहचान हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी अब मिनटों में पार होगा रुद्रप्रयाग का सबसे बड़ा जाम

पुलिस आसपास के थानों से जानकारी जुटाने के साथ-साथ मृतक की पहचान के लिए अन्य माध्यमों का भी सहारा ले रही है दोनों मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएलएड अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत... हाईकोर्ट ने भर्ती प्रकिया में शामिल करने के दिए निर्देश