ख़बर शेयर करें -

चमोली : बदरीनाथ धाम के दान-चढ़ावा में कथित गड़बड़ी के मामले में एसआईटी की जांच लगातार आगे बढ़ रही है मामले में पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया गया है…इससे पहले इस केस में प्रमोद नौटियाल की भी गिरफ्तारी हो चुकी है
पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज की जांच में राजेंद्र चौहान कथित तौर पर कई बार नोटों के बंडल अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दिए…इसी आधार पर उनसे पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है
जांच के दौरान एसआईटी ने उनके पास से विदेशी मुद्रा, केसर और कुछ अन्य सामान भी बरामद किया है हालांकि इन बरामद वस्तुओं को लेकर अभी एसआईटी की आधिकारिक पुष्टि बाकी है
एसआईटी अब उन कर्मचारियों की भूमिका भी जांच रही है, जो दान-चढ़ावा गिनने वाले कक्ष में तैनात थे। जांच के दौरान सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को लेकर भी सवाल उठे हैं मंदिर समिति की ओर से पहले 45 दिन का फुटेज होने की बात कही गई थी…लेकिन जांच टीम को फिलहाल सिर्फ 13 दिन की रिकॉर्डिंग मिली है बाकी 32 दिन का फुटेज तलाशने और डेटा रिकवर करने की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर निचले इलाकों में अलर्ट...क्या आने वाली है बाढ़

बदरीनाथ थाना प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की गई है। अन्य संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जाएगी और डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच जारी है…यह मामला श्रद्धालुओं द्वारा भगवान बदरीविशाल को चढ़ाए गए दान से जुड़ा होने के कारण काफी गंभीर माना जा रहा है। एसआईटी यह भी पता लगा रही है कि कथित गड़बड़ी कितनी बड़ी थी और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही जांच में यदि वित्तीय अनियमितताओं के सबूत मिलते हैं…तो बैंक खातों, संपत्तियों और अन्य आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट ने बांज के सूखे पत्ते जलाने पर लगाई रोक