ख़बर शेयर करें -

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती तौर पर महिला की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :बीजेपी ने उत्तराखंड में 3 लोकसभा सीटों पर किए प्रत्याशी घोषित

शव मिलने की सूचना पर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और प्रभारी निरीक्षक भगवान महर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अभी मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रात में तारे, ग्रह और मिल्की वे का नजारा, उत्तराखंड ला रहा है नया पर्यटन मॉडल

घटना की जांच के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला वहां खुद पहुंची थी या किसी ने उसे वहां लाकर छोड़ा।

फिलहाल हत्या की वजह और महिला की पहचान स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।