ख़बर शेयर करें -

देहरादून। बारिश के बीच देहरादून के थान गांव क्षेत्र में स्वारना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी के आसपास ट्रैकिंग करने पहुंचे UPES के छह छात्र रास्ते में फंस गए। सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने अभियान चलाकर सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

छात्र 17 अगस्त को मिसरास पट्टी क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए पहुंचे थे। वापसी के दौरान अचानक बारिश तेज हो गई। बारिश के कारण नदी का पानी बढ़ने लगा और तेज बहाव के चलते छात्रों के लिए वापस लौटना मुश्किल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: के लिए सीएम धामी की बड़ी मांग अब योजनाओं में होगी फ्लोटिंग आबादी की गिनती

छात्रों के फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद SDRF डाकपत्थर की टीम को मौके पर भेजा गया।

छह किलोमीटर पैदल पहुंची टीम

रेस्क्यू टीम को छात्रों तक पहुंचने के लिए करीब छह किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। रास्ते में खराब मौसम, जंगल और बढ़ा हुआ नदी का जलस्तर चुनौती बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मांगों को लेकर सड़क पर उतरे पैरावेट कर्मी, प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

SDRF जवानों ने सावधानी से आगे बढ़ते हुए सभी छह छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

सभी छात्रों की हालत सामान्य बताई गई है। SDRF ने बारिश के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचने और ट्रैकिंग पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेने की अपील की है।