देहरादून: उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है रेल मंत्रालय ने रामनगर और देहरादून के बीच नई द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है यह ट्रेन रामनगर और देहरादून के बीच चलने वाली पहली एक्सप्रेस ट्रेन होगी इसके संचालन के लिए सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया है।
15310/15309 रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस हर बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन सुबह 5:50 बजे रामनगर से रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 3:55 बजे देहरादून से चलकर रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी।
यह ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशनों पर रुकेगी। नई ट्रेन से नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, मुरादाबाद और बिजनौर के यात्रियों, छात्रों, किसानों और व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी अब लोग देहरादून या हरिद्वार जाकर अपना काम उसी दिन पूरा कर वापस लौट सकेंगे।
पर्यटन और धार्मिक यात्रा को भी इस ट्रेन से बढ़ावा मिलेगा। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, गिरिजा देवी मंदिर, सीतावनी और चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।
इस एक्सप्रेस ट्रेन में एसी सेकेंड, एसी थर्ड, एसी चेयर कार, स्लीपर, सेकेंड सीटिंग और जनरल कोच उपलब्ध होंगे।
