देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 75 नए और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया इसी कड़ी में देहरादून का हर्रावाला रेलवे स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किया गया…इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया हर्रावाला रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस है स्टेशन के डिजाइन में दून घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को भी शामिल किया गया है…यहां पारंपरिक ऐपण कला की झलक भी देखने को मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे तेजी से आधुनिक हो रही है वंदे भारत और नमो भारत जैसी नई ट्रेनों से यात्रियों को बेहतर और तेज सफर की सुविधा मिल रही है।
उन्होंने बताया कि ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 75 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है यह परियोजना पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने इस साल उत्तराखंड को रेलवे विकास के लिए 4,769 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड रेल बजट दिया है वहीं…राज्य में 39,491 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि नया हर्रावा
ला रेलवे स्टेशन उत्तराखंड के विकास को नई गति देगा और यात्रियों को पहले से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
