देहरादून: उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है मौसम विभाग ने 18 जुलाई से 21 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है लोगों से सतर्क रहने और बिना जरूरी काम के यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है।
19 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर जिलों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश का दौर काफी तेज रह सकता है।
20 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश होने की संभावना है।
21 जुलाई को बागेश्वर जिले में बहुत भारी बारिश का सबसे अधिक असर रहने की आशंका है…इसके अलावा देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, चट्टान गिरने, नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने तथा मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की गई है।
22 और 23 जुलाई को भी राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
