ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार: हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है पुलिस ने एक युवक को अपनी 95 वर्षीय नानी के साथ दुष्कर्म करने और उनकी हत्या का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब तीन साल से अपनी नानी के गांव के पास किराए के मकान में रह रहा था आरोप है…कि गुरुवार देर रात वह शराब के नशे में नानी के घर पहुंचा। उस समय परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे…जबकि बुजुर्ग महिला अपने कमरे में अकेली थीं।

यह भी पढ़ें 👉  NEET 2022 :: कोविड नियमो के तहत नीट प्रेवश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, 240 छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग

आरोप है कि युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मालधनचौड़ :: राजकीय महाविद्यालय ने चलाया स्वच्छता अभियान

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया घायल बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया…जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।