ख़बर शेयर करें -

देहरादून : त्यागी रोड की कार एसेसरीज दुकान में भीषण आग…बाजार में मची अफरा-तफरी

देहरादून की त्यागी रोड स्थित खालसा कार एसेसरीज की दुकान में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-हरिद्वार में अचानक क्यों पहुंच रही वन विभाग की टीमें? सामने आई बड़ी वजह

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था…जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों को बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के दिये निर्देश....ज़िले में डाली जाएंगी आर्म्ड केबल और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर...

फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है। आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और कारणों की जांच की जाएगी।