रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायत के अनुसार घटना देर रात की है। मां ने बच्ची को आरोपी के कब्जे से छुड़ाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद महिला दोनों बच्चों को लेकर पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जांच एएसआई विनीता नेगीको सौंपी गई है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
