देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शिक्षा, पेयजल और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। सरकार का कहना है कि इससे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।
स्वीकृत राशि में भरसार स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के लिए 33.54 करोड़ रुपये, टिहरी जिले के डुण्डेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 1.05 करोड़ रुपये, लोहाघाट क्षेत्र की पाऊ पम्पिंग योजना के लिए 2.69 करोड़ रुपये और सहस्त्रधारा पेयजल योजना के लिए 113.15 करोड़ रुपये शामिल हैं।
सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से शिक्षा, पेयजल व्यवस्था और धार्मिक पर्यटन से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
