ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित आश्रय गृह से आठ साल की बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्ची को दो दिन पहले ही बाल कल्याण समिति के आदेश पर आश्रय गृह में लाया गया था।

15 अगस्त को आश्रय गृह में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बच्ची मौका पाकर बाहर निकल गई। बाद में जब वह नहीं मिली तो कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट के वीर सपूत हवलदार गजेंद्र सिंह को मरणोपरांत मिलेगा कीर्ति चक्र

कई जगहों पर खोजबीन

आश्रय गृह के कर्मचारियों ने आसपास के इलाकों के अलावा ज्वालापुर रेलवे स्टेशन, हरिद्वार रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और हरकी पैड़ी समेत कई जगहों पर बच्ची को तलाश किया।

काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं चल पाया। इसके बाद आश्रय गृह की अधीक्षिका ने ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  टूरिस्टों की करतूत से रिसॉर्ट में बवाल, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

CCTV फुटेज देख रही पुलिस

पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि बच्ची को सुरक्षित बरामद करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।