ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ स्वरोजगार और कारोबार के अवसर देने पर भी जोर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार साढ़े चार साल में करीब 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

अब सरकार का ध्यान युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने और अपना कारोबार शुरू करने में मदद करने पर है।

18 से 30 साल के युवाओं के लिए योजना

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान उत्तराखंड! कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

इसके तहत युवाओं को IIT और IIM जैसे संस्थानों के सहयोग से मुफ्त कौशल और उद्यमिता प्रशिक्षण देने की योजना है। कारोबार शुरू करने के लिए बैंक ऋण की 30 प्रतिशत राशि तक अनुदान देने की बात भी कही गई है।

तीन जिलों में बनेंगे औद्योगिक पार्क

पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क बनाने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ये वादिंया ये फिजाएं बुला रही है तुम्हें……………… मस्ती करनी है तो आएं इन स्थानों पर…. मौका सिर्फ 15 दिन….

इसके अलावा प्रदेश में पहली बार युवा आयोग बनाने का भी फैसला लिया गया है।

अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को भी मदद

सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं के साथ पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल नौकरी पाने वाला नहीं…बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है।