ख़बर शेयर करें -

खटीमा। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी रेल सुविधा की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से अब टनकपुर से तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है।

यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन संचालित होगी…जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस रेल सेवा का शुभारंभ 6 जुलाई को टनकपुर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा…जहां केंद्रीय रेल राज्य मंत्री इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून ::फर्जी खबर चलाने वालों पर एसटीएफ करेगी सख्त कार्रवाई

लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा इस रूट पर ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी…खासकर सिख समुदाय की ओर से नांदेड़ तक सीधी रेल सेवा की मांग प्रमुख रही है, जो अब पूरी हो गई है।

यह ट्रेन टनकपुर से चलकर अकोला, इटारसी, भोपाल, ग्वालियर, झांसी, आगरा, मथुरा और बरेली जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल डीएम ने ये दिये अधिकारियों को निर्देश…अब ये है प्लानिंग…शहर पर होगा फोकस..

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन का नियमित संचालन 14 जुलाई से शुरू होगा और यह सप्ताह में एक दिन निर्धारित समय पर चलेगी।

इस ट्रेन का ठहराव अब खटीमा रेलवे स्टेशन पर भी किया गया है…जिससे स्थानीय यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

इस नई रेल सेवा से धार्मिक यात्रियों के साथ-साथ आम जनता को भी सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।