ख़बर शेयर करें -

काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में STF ने काशीपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान पलविन्दर सिंह (46 वर्ष) निवासी ग्राम कचनालगाजी, थाना काशीपुर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बैरागीवाला में अंतिम संस्कार, हजारों लोगों ने दी बीजेपी नेता विनोद कश्यप को श्रद्धांजलि

जांच में सामने आया है कि एक ही शस्त्र लाइसेंस नंबर का इस्तेमाल कर दो फर्जी लाइसेंस तैयार किए गए थे, जिनके आधार पर हथियारों की खरीद की गई थी। STF ने इसे संगठित अपराध की श्रेणी में रखा है।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक .30 बोर सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस .30 बोर, एक .315 बोर राइफल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

STF के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य में अवैध हथियारों और फर्जी लाइसेंस धारकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही बड़ी संख्या में अवैध हथियार, कारतूस और संदिग्ध लाइसेंस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस इस पूरे नेटवर्क की आगे की जांच में जुटी हुई है।