ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। वीकेंड के दौरान नैनीताल शहर में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। शहर की सड़कों पर सुबह से ही वाहनों का भारी दबाव देखने को मिला।

मालरोड, तल्लीताल डांठ और हाईकोर्ट मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: मां शारदा रैपिड शतरंज का हुआ सफल आयोजन  

पर्यटकों की अधिक संख्या के कारण पार्किंग स्थल फुल हो गए और वाहन सड़कों पर खड़े होने लगे…जिससे जाम और बढ़ गया। भवाली और हल्द्वानी मार्ग पर भी लंबी कतारें लग गईं।

इस दौरान रैमजे अस्पताल जा रही एक एंबुलेंस भी ट्रैफिक में फंस गई…जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  घर मे लगी आग..स्टाफ हाउस मार्शल कॉटेज में लगी आग..

शहर में स्नोव्यू, चिड़ियाघर, केव गार्डन और नैनी झील जैसे पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली…जिससे पर्यटन कारोबारियों में उत्साह है।

हालांकि कारोबारियों का मानना है कि मानसून के बढ़ने के साथ ही पर्यटकों की संख्या में कमी आ सकती है।