ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। देहरादून समेत कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 105 करोड़ की स्वीकृति दी

बारिश से सड़कें हो रही प्रभावित

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में कई सड़कें मलबा और बोल्डर आने से प्रभावित हो रही हैं। कुछ जगहों पर भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही भी बाधित हुई है।

भारी बारिश के कारण नदी और नाले भी उफान पर हैं। आपदा प्रबंधन विभाग हालात पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पहुंचा जसपाल राणा का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम धामी, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है। बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

लोगों को टॉर्च, जरूरी दवाइयां, पानी, सूखा राशन और पावर बैंक जैसी जरूरी चीजें तैयार रखने को भी कहा गया है।