ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राज्य में लागू नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव गृह शैलेश बगोली ने की।

बैठक में पुलिस, कारागार, न्यायपालिका, अभियोजन और फॉरेंसिक विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को अगस्त 2026 तक नए कानूनों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा हल्द्वानी के लोगों को आठ हफ्ते की मिली मौहलत... सुप्रीम कोर्ट में अब दो मई को होगी सुनवाई...

सचिव गृह ने ई-एफआईआर को बढ़ावा देने, मामलों के समयबद्ध निस्तारण, ऑनलाइन प्रणालियों के एकीकरण और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में पेशी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: साहित्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की परंपरा को समर्पित प्रथम अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2023 मनाया जाएगा अल्मोड़ा में

सरकार का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाना है…ताकि आम लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।