ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर, केदारपुरी और आसपास के क्षेत्रों में फैले जूते-चप्पलों को व्यवस्थित किया गया तथा सफाई कार्य किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: मानव वन्यजीव शंघर्ष मामले में उच्च न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए प्रमुख सचिव वन आर.के सुधांशु

जिला प्रशासन के निर्देशन में चलाए गए अभियान में स्वच्छता कर्मियों, पर्यावरण मित्रों और विभिन्न संस्थाओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

धाम क्षेत्र में यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में शौचालय, डस्टबिन और स्वच्छता कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से ‘कैरी मी बैक’ अभियान भी चलाया जा रहा है…जिसके तहत श्रद्धालु सूखा कचरा वापस लेकर आने के लिए प्रेरित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता की हत्या के बाद आगजनी, पथराव और बुलडोजर एक्शन से मचा हड़कंप