ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सगा भाई ही निकला कातिल! 10 घंटे में खुला वकील हत्याकांड का राज

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय प्रदेश की शासन व्यवस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और प्रदेश को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने में योगदान देने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड वन विभाग में तबादलों का अजीब मामला, आदेश के बाद भी नई तैनाती नहीं ले रहे कर्मचारी