ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों और सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए करीब 105 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इस राशि का उपयोग सड़क निर्माण, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, शहरी विकास, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा प्रबंधन, न्यायालय भवन निर्माण और कुंभ मेला 2027 की तैयारियों से जुड़ी परियोजनाओं में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: मणिपुर में महिलाओं को अपमानित करने के विरोध में आप ने फूंका मणिपुर सरकार का पुतला

सरकार की ओर से मंदिरों के सौंदर्यीकरण, नगर निकायों में सुविधाओं के विस्तार, आपदा प्रभावित सड़कों के पुनर्निर्माण और कई महत्वपूर्ण मार्गों के चौड़ीकरण व डामरीकरण को भी मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पिकअप के उड़े परखच्चे

सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।