ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नीम करौली बाबा के स्थापना दिवस के अवसर पर हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजकों के अनुसार सुबह से शाम तक चले इस भंडारे में 5000 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए हलवा, पूड़ी, सब्जी और ठंडे शर्बत की व्यवस्था की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: मुरूली बाजली कुमाऊंनी एल्बम को पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया रिलीज,गायिका रीना मेहता सहित सभी कलाकार रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं की सेवा की।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बोले- संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का आधार

आयोजकों ने कहा कि बाबा नीम करौली की शिक्षाएं प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश देती हैं। इसी भावना के साथ यह आयोजन किया गया ताकि समाज में एकता और सेवा की भावना को बढ़ावा मिल सके।