ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल शहर में बिना वैध परमिट संचालित रेंटल बाइकों और अन्य व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विशेष अभियान के दौरान 74 वाहनों के चालान किए गए…जबकि एक वाहन को सीज भी किया गया।

यह कार्रवाई उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देशों और प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के अनुपालन में की गई। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर वाहनों के दस्तावेज और परमिट की जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  भत्रोंजखान :: राजकीय महाविद्यालय में ई-रक्तकोष पर हुई कार्यशाला! इस युग में रक्तदान है महादान

जांच में 68 रेंटल और टैक्सी बाइक, दो टैक्सी कार और अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2017 के बाद नैनीताल नगर क्षेत्र के लिए किसी भी नए व्यावसायिक दोपहिया वाहन को परमिट जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद कई वाहन बिना अनुमति के संचालित पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बीते 24 घंटे में तीन युवकों की हत्या, दो पर धारधार हथियार से वार और एक को गोली मारी

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और पर्यटकों व स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।