ख़बर शेयर करें -

देहरादून: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

मामला क्या है?

यह मामला अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा बताया जा रहा है…जिसमें कुछ नेताओं के नाम लेने और सोशल मीडिया पर वीडियो-ऑडियो वायरल करने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  दीदी कैफे से लेकर लाभ वितरण तक, सीएम धामी का पूरा विकास फोकस सामने आया

किन पर लगे हैं आरोप?

पुलिस के अनुसार, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार के झबरेड़ा, बहादराबाद और देहरादून के नेहरू कॉलोनी व डालनवाला थानों में केस दर्ज हैं।

सोशल मीडिया वीडियो बना वजह

आरोप है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ ऑडियो और वीडियो शेयर किए थे…जिनमें भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और छवि खराब करने वाली बातें कही गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  VIP मेहमाननवाजी का सच क्या है जांच रिपोर्ट के बाद मची हलचल

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इन पोस्ट और वीडियो से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा। इसी आधार पर कई जगह एफआईआर दर्ज की गई थी…जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की है।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।