ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के भीमगोडा कुंड के पास शनिवार को तेज बारिश के दौरान एक विशाल पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गया। पेड़ की चपेट में हाईटेंशन बिजली लाइन भी आ गई…जिससे हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश रेलमार्ग पर रेल संचालन प्रभावित हो गया।

घटना के समय एक ट्रेन ट्रैक की ओर बढ़ रही थी, लेकिन लोको पायलट ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन रोक दी। इससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, उरेडा अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सूचना मिलते ही रेलवे और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने पहले हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू की…जिसके बाद ट्रैक से पेड़ हटाने का अभियान तेज किया गया।

पेड़ गिरने से इस रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा, जबकि कुछ निर्धारित समय से देरी से चलीं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने प्रभावित रेलखंड पर अस्थायी रूप से ट्रेनों की आवाजाही रोक दी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार की इस घटना ने सभी को झकझोर दिया, अपने ही रिश्ते ने किया शर्मनाक अपराध

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक को जल्द से जल्द साफ कर रेल संचालन सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रैक और बिजली लाइन की पूरी जांच के बाद ही ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा। फिलहाल रेलवे प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।