ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। नगर निगम क्षेत्र से सटे खैरी खुर्द ग्रामसभा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठाकुरपुर परिसर में शनिवार सुबह खून और गाय के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो जांच में पता चला कि गुलदार ने गाय का शिकार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के हनुमानगढ़ी के जंगल में लगी भीषण आग

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई सप्ताह से गुलदार आसपास के इलाके में घूम रहा है और कई बार विद्यालय के पास भी दिखाई दे चुका है। घटना के बाद बच्चों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और गुलदार की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का दूसरा चरण शुरू, बूथ स्तर पर होगी सुनवाई