ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के अस्कोट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात के मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले में एक महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने के बाद जांच को और अधिक तेज कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार एक सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने अपने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने जंगल क्षेत्र में व्यापक सर्च अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स ::: दो युवक गिरे  गहरी खाई में, हालत गंभीर

इस अभियान में पुलिस फॉरेंसिक टीम और एसएसबी के डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। कई घंटों की खोजबीन के बाद अस्कोट क्षेत्र से दूर जंगल में मामले से जुड़े महत्वपूर्ण अवशेष बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद साक्ष्यों को सुरक्षित कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद साक्ष्य मामले की जांच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इनकी वैज्ञानिक जांच और डीएनए परीक्षण कराया जाएगा..जिससे कई महत्वपूर्ण तथ्यों का पता चल सकेगा।

जांच में यह भी सामने आया है कि छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद मामला उजागर हुआ। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ के घोटाले बाजों को हाईकोर्ट से नहीं राहत….

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। साथ ही आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी गहन जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।