ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में रंगदारी मांगने और घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया देसी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 25 मई को प्रेमनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उसके जेल में बंद पति से 30 लाख रुपये की मांग की थी। आरोप था कि रकम न देने पर परिवार को धमकाया गया और घर पर फायरिंग कर डराने की कोशिश की गई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर एक आरोपी को बिधौली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी हत्या, मादक पदार्थ तस्करी और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: प्रह्लाद महरा के निधन पर लोक संस्कृति से जुड़े कलाकारों में शोक की लहर

जांच में सामने आया कि जेल में बंद कुछ आरोपियों के बीच पैसों और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते रंगदारी मांगने और दबाव बनाने की योजना बनाई गई। आरोप है कि इसी साजिश के तहत पीड़ित परिवार के घर पर धमकी भरा पत्र फेंका गया और फायरिंग की गई।

पुलिस ने बताया कि मामले में एक आरोपी पहले से जेल में बंद है…जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल हटाने के दौरान हुआ बवाल, पुलिसकर्मी और पत्रकार हुए घायल

वहीं दूसरी ओर चमोली पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस ने वाहन चोरी से जुड़े एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बदरीनाथ धाम क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया गया। मामले में एक किशोर को संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा।