देहरादून। भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज खिलाड़ी और कोच जसपाल राणा के परिवार पर इस समय दुखों का दौर जारी है। बेटे के निधन के बाद परिवार अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब उनकी मां श्यामा देवी की तबीयत बिगड़ने से चिंता और बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार श्यामा देवी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। परिवार के मुताबिक, वह पहले से ही बीमार थीं…लेकिन जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी हालत और अधिक गंभीर हो गई।
परिजनों ने बताया कि यह समय परिवार के लिए बेहद कठिन है। लगातार भावनात्मक तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनकी तबीयत में गिरावट आई है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
इस बीच सोशल मीडिया पर उनके निधन को लेकर फैली अफवाहों पर भी परिवार ने स्थिति स्पष्ट की है। परिवार ने बताया कि श्यामा देवी जीवित हैं और उनका उपचार जारी है। लोगों से अपील की गई है कि गलत खबरों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।
जसपाल राणा के निधन के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। खेल जगत से जुड़े लोग और शुभचिंतक लगातार उनके परिवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
