ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर : उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में गौकशी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार…आरोपी ने घेराबंदी के दौरान फायरिंग की…जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी को पहले बाजपुर के अस्पताल ले जाया गया…जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति भी अस्पताल पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की।

पुलिस का कहना है कि करीब एक महीने पहले गदरपुर क्षेत्र में गौकशी का मामला सामने आया था। उस समय दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था…जबकि कुछ आरोपी फरार हो गए थे। तभी से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : में बारिश का रेड अलर्ट अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा लोगों से घरों में रहने की अपील

हाल ही में एसओजी और स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी इलाके में मौजूद है। इसके बाद संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ी कार्रवाई: पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित मांस, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी मोईन के रूप में हुई है।

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।