uttarakhand
ख़बर शेयर करें -

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिसॉर्ट में चल रहे कथित अवैध नेटवर्क का खुलासा किया है।

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में एसओजी और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी की। इस कार्रवाई में 52 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि 10 युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही वाहन में सवार 4 लोगों की गई जान

पुलिस के अनुसार लंबे समय से इस रिसॉर्ट में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी…जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। मौके से कई संदिग्ध लोग, अवैध शराब, नकदी और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

जांच में यह भी सामने आया कि रिसॉर्ट में बिना अनुमति के बार का संचालन किया जा रहा था और कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बारिश में उखड़ी नई सड़क, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; अधिकारियों से विवाद

इस मामले में रिसॉर्ट मैनेजर मौके से फरार हो गया…जिसकी तलाश जारी है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

मामले का विस्तृत खुलासा आज शाम प्रेस वार्ता में किया जाएगा।