ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा:।उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में पांच शिक्षक घायल हो गए। चौखुटिया ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज धामदेवल से लौट रहे शिक्षकों की कार उडलीखान के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क से फिसलकर करीब 16 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला उप चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण गर्मी से हल्द्वानी बेहाल, 39 डिग्री पहुंचा तापमान

डॉक्टरों ने चार शिक्षकों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी…जबकि शिक्षिका हेमलता नेगी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिम में वर्कआउट के दौरान बिगड़ी पुलिस जवान की तबीयत, इलाज से पहले हुई मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर दृश्यता कम होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।