ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं के नाम घोषित कर दिए हैं।

सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रदेश के सभी 13 जिलों से एक-एक महिला को तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसके अलावा 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को राज्य स्तरीय सम्मान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एक सप्ताह में नैनीताल में ग्रीन बैल्ट और असुरक्षित क्षेत्र में सर्वे कर अवैध निर्माणों को चिन्हित करने के सचिव जिला विकास प्राधिकरण को मण्डलायुक्त ने दिए निर्देश

8 अगस्त को देहरादून में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन सभी को सम्मानित करेंगे। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि चयनित महिलाओं ने खेल, समाज सेवा, कृषि, पर्यावरण, संस्कृति, विज्ञान और महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रमुख सचिव होम को हाई कोर्ट ने किया तलब..