ख़बर शेयर करें -

देहरादून: सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में करोड़ों की योजना पर बवाल! बंद पड़ी गोल्फ कार्ट पर जांच की मांग

इस फैसले के बाद बनबसा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को यात्रा के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। लंबे समय से स्थानीय लोग इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से सीमांत क्षेत्र के लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, सैनिक परिवारों और श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला कुमाऊं क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति देगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ::: हाईकोर्ट ने डिग्री कालेजों में छात्र संघ का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र में दो साल की छूट देने के दिए निर्देश