ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : मानसून के दौरान जहरीले सांप रिहायशी इलाकों तक पहुंचने लगे हैं। नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ स्थित जग्गीबंगर क्षेत्र में एक घर की पानी की टंकी से करीब 6 फीट लंबा ब्लैक कोबरा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार…घर के मालिक दीप बमेठा जब रोज की तरह पानी की टंकी देखने पहुंचे…तो उन्हें अंदर ब्लैक कोबरा दिखाई दिया। उन्होंने घबराने के बजाय समझदारी दिखाते हुए टंकी को तुरंत बंद कर दिया और परिवार के लोगों को दूर रहने को कहा। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में डूबे तीन लोगों के शव बरामद, SDRF ने पूरा किया सर्च अभियान

सूचना मिलते ही गौला रेंज की वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया गया।

गौला रेंजर चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण सांप बिलों से निकलकर सुरक्षित जगहों की तलाश में घरों…पानी की टंकियों और स्टोर रूम तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि हल्दूचौड़ क्षेत्र में अब तक तीन सांपों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एक चूक और जिंदगी भर का दर्द, रेलवे लाइन पर कटा मजदूर हाथ

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में पानी की टंकियों, बाथरूम, स्टोर और आसपास की झाड़ियों की नियमित जांच करें। यदि कहीं सांप दिखाई दे…तो उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें…बल्कि तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।