ख़बर शेयर करें -

खटीमा : उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिडोरा मझोला बाजार में हनुमान मंदिर के पास टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।

हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को उपजिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया…जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHAND : खटीमा में बंदरों का आतंक हमला होते ही तीसरी मंजिल से गिरी महिला

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कार और बाइक में लगी आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है…कि दुर्घटना के बाद टैक्सी कार चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार द्वारा सौंपी गई समूह 'ग' की परीक्षाओं के लिये उत्तराखण्ड राज्य लोक सेवा आयोग तैयारियों में जुटा...

फिलहाल पुलिस दोनों मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और परिजनों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि कार सीएनजी से चलती थी और इसी वजह से आग तेजी से फैली। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।