ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले सात दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी सहित कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

राजधानी देहरादून और ऋषिकेश में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर दिखाई दे रहा है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है…हालांकि अभी यह चेतावनी स्तर से नीचे है। प्रशासन ने गंगा तटों पर निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से नदी किनारे अनावश्यक जाने से बचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट ने बांज के सूखे पत्ते जलाने पर लगाई रोक

विकासनगर और जौनसार-बावर क्षेत्र में भूस्खलन के कारण कई सड़कें प्रभावित हुई हैं। कुछ मार्गों को खोल दिया गया है…जबकि कई संपर्क मार्ग अब भी बंद हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार:बड़ी खबर मनसा देवी और चंडी देवी रोपवे बंद अब पैदल करना होगा सफर

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।